बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार और सोमवार की गणना में 32,63, 567 रुपये का चढ़ावा श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाया गया। इसके अलावा मंदिर में कनाडा के 275 डालर भी चढ़ाए गए।
मंदिर दियोटसिद्ध में हर वर्ष करोड़ों का चढ़ावा श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया जाता है। रविवार के दिन चढ़ावे की गणना नहीं की गई थी। जिसके चलते सोमवार को गणना हुई व चढ़ावे में बढ़ोतरी हुई है।
मंदिर अधिकारी धर्मपाल नेगी ने कहा कि मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाते हैं।