फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वार्डों पर आपत्तियां या सुझाव 6 सितंबर तक आमंत्रित

Sat, 30 Aug 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विकास खंड बमसन (टौणी देवी) की पंचायत समिति और विकास खंड की 21 ग्राम पंचायतों के वार्डों की सूची के प्रारूप प्रकाशित कर दिए गए हैं। इन प्रारूप सूचियों के संबंध में 6 सितंबर तक आपत्तियां या सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

इन सूचियों के प्रारूप के प्रकाशन की अधिसूचना जारी करते हुए एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग की अधिसूचना का अनुपालन करते हुए विकास खंड बमसन की ग्राम पंचायतों एवं पंचायत समिति के वार्डों का पुनर्गठन किया गया है। पुनर्गठित पंचायतों के वार्डों एवं पंचायत समिति के वार्डों की प्रस्तावित सूची सार्वजनिक कर दी गई है।
ये सूचियां टौणी देवी स्थित बीडीओ कार्यालय के अलावा सभी ग्राम पंचायतों कार्यालयों में भी उपलब्ध करवाई गई हैं। यदि किसी भी व्यक्ति को उक्त परिसीमन के संबंध में कोई आपत्ति या सुझाव दर्ज करवाना हो तो वह इसे छह सितंबर तक टौणी देवी स्थित बीडीओ कार्यालय में या एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त कोई भी आपत्ति या सुझाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें