आंगनबाडी केंद्र जाहू कलां में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जांच करते हुए
जाहू (हमीरपुर)। महिला एवं बाल विकास परियोजना भोरंज के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र जाहू कलां में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों के साथ गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई और स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रभारी डॉ. चंद्रकांत पंडित और डॉ. मीनाक्षी ने स्वास्थ्य जांच के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि पौष्टिक व संतुलित भोजन स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी है। इसके अभाव के कारण बच्चों के साथ बड़ों का भी शरीर कमजोर होता है। इससे बच्चों में खून की कमी होने का खतरा पैदा होता है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य रहने के लिए पौष्टिक और संतुलित आहार का सेवन घरों में स्वस्थ रहने के लिए आश्वय करें। इसके लिए नियमित हरी पत्तेदार सब्जियों का खाने में प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने सलाह दी कि बच्चों को जंकफूड से दूर रखें। इस अवसर पर फार्मासिस्ट स्वाति शर्मा, एएनएम बिंदु, प्ररेणा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री रांगड़ा, सहायिका माया देवी, सोनिका, शशि, किरण, पंकज, शिल्पा, वेदांश, भावेश, जानवी, वंश गौत्तम, शिवन्या, अक्षतपाल व अन्य उपस्थित रहे।