फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्वीकृत पदों से अधिक हो गई चिकित्सकों की संख्या, आठ माह से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में तैनात चार चिकित्सकों को नहीं मिला वेतन
विज्ञापन


अस्पताल के लिए स्वीकृत हैं 29 मेडिकल ऑफिसर के पद और तीन पद मेडिकल ऑफिसर डेंटल के पद

वर्तमान में 31 मेडिकल ऑफिसर और पांच मेडिकल ऑफिसर डेंटल दे रहे सेवाएं

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में तैनात चिकित्सकों को आठ माह बाद भी वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। अस्पताल में चार ऐसे चिकित्सक हैं जिन्हें नवंबर के बाद वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के लिए 29 मेडिकल ऑफिसर के पद और तीन पद मेडिकल ऑफिसर (डेंटल) के लिए स्वीकृत हैं। वर्तमान में 31 मेडिकल ऑफिसर और पांच मेडिकल ऑफिसर (डेंटल) कार्य कर रहे हैं। ऐसे में कार्य कर रहे चिकित्सकों की संख्या स्वीकृत पदों की संख्या से अधिक हो गई है।
विज्ञापन


ऐसे में चार चिकित्सकों को आठ माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ। इसके साथ कुछ स्पोर्टिंग स्टाफ भी ऐसा है जिसे वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। वेतन भुगतान के लिए अब मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने भी मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च हिमाचल प्रदेश को पत्र लिखा है। ये चिकित्सक भी कई बार अधिकारियों से मिले लेकिन वेतन का भुगतान नहीं हुआ। इस बारे में प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि उच्च अधिकारियों को इस संदर्भ में पत्र लिख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें