फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस स्वयंसेवी जगा रहे पर्यावरण संरक्षण की अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के एनएसएस स्वयंसेवियों ने अपने कार्यों के विशेष तरीकों से समाज में एक नई अलख जगा दी है। मिशन डिजिटल कोरोना अवेयर कैंपेन हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर समन्वयक दीक्षित धलारिया ने कहा कि स्वयंसेवी एक तरफ समाज को कोरोना से बचाने के लिए जागरूकता अभियान में लगे हैं वहीं, अपने घरों के आसपास औषधीय पौधे और अन्य पेड़ पौधे भी लगा रहे हैं।
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनएसएस हिमाचल प्रदेश ने इस संपूर्ण सप्ताह को पर्यावरण संरक्षण सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय किया है। जिससे सभी लोग कोरोना से भी सुरक्षित रहेंगे और पृथ्वी को भी एक संतुलित रूप से फलने-फूलने का अवसर मिलेगा। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के राज्य एनएसएस समन्वयक डॉ. बीआर ठाकुर, प्रदेश एनएसएस अधिकारी डॉ. एचएल शर्मा के नेतृत्व में ये जागरूकता कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें