हमीरपुर। नाबालिग से दुष्कर्म करने और उसे जान से मारने की धमकियां देने के आरोपी को हमीरपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दबोचा है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर हमीरपुर ले आई है। हमीरपुर में लाने के बाद पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवाने के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अर्जी दी है। इसके साथ ही शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि 28 मई को महिला थाना हमीरपुर में नाबालिग के परिजनों ने दुष्कर्म और धमकियां देने की शिकायत दी थी। शिकायत के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम सहारनपुर भेजी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।