फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नप और नपं के सेवानिवृत्त कर्मियों को नहीं मिली संशोधित पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद और नगर पंचायत से सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रेस बयान में संशोधित पेंशन न मिलने पर रोष जताया है। उन्होंने कहा कि शहरी विकास विभाग और प्रदेश की सरकार गहरी निंद्रा में सोई हुई है। शहरी विकास विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को संशोधित पेंशन वर्ष 2022 में जारी कर दी गई थी परंतु नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को संशोधित पेंशन नहीं मिली है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारियों में राजकृष्ण शर्मा, बालक राम, रमेश कुमार, राकेश कुमार, जगपाल ठाकुर, मनोज गुप्ता, राम सिंह, विनोद कुमार आदि ने कहा कि अधिकारियों को जब अपने लिए लाभ लेने हों तो किसी अधिसूचना का इंतजार नहीं किया जाता। लेकिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लाभ देने की बात हो तो अधिसूचना का इंतजार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें