फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हर घर में बांटा जाएगा ओआरएस और जिंक की गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए भी होगा दवाइयों का आवंटन
विज्ञापन


हर स्वास्थ्य खंड की आशा कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

580 आशा कार्यकर्ताएं फील्ड में करेंगी लोगों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक

सघन दस्त पखवाड़े के तहत एक जुलाई से शुरू होगा लोगों को जागरूक करने का कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। बरसात में जलजनित रोगों से बचाव के लिए जिले के हर घर में ओरआरएस और जिंक की गोलियां बांटी जाएंगी। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को उल्टी, दस्त से बचाव के लिए जागरूक करेंगी। 0 से पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए दवाइयों का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए हर स्वास्थ्य खंड में आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वह लोगों को उल्टियां, दस्त आदि से बचाव के बारे में सही जानकारी दें सकें। सघन दस्त पखवाड़ा एक जुलाई से शुरू हो रहा है। जुलाई में बरसात का मौसम शुरू हो चुका होता है तथा बरसात में पानी अधिक खराब होता है। ऐसे में डायरिया फैलने का अधिक खतरा रहता है। इससे बचाव के लिए पूरा जले में 580 के करीब आशा कार्यकर्ताओं को खंड स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। हर स्वास्थ्य खंड में बीएमओ के आदेशानुसार समय-समय पर इन कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि सघन दस्त पखवाड़े के तरह हर घर में जिंक और ओरआरएस का आवंटन किया जाएगा। आशा कार्यकर्ता हर घर में जाकर लोगों को करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें