फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में अब 25-26 को होगा सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम का एयर शो

Thu, 12 Mar 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा के मैदान (चौगान) में 25 और 26 मार्च को भारतीय वायु सेना एक भव्य सिविल एयर शो आयोजित करेगी। एयर शो में प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के 11 विमान आसमान में रोमांचक करतब दिखाएंगे, जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा की प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने कहा कि भारतीय वायु सेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम करतब दिखाएगी। भारतीय वायु सेना की इस टीम को एंबेसडर्स ऑफ द इंडियन एयर फोर्स के रूप में भी जाना जाता है।
टीम लाल और सफेद रंग के आकर्षक हॉक एमके-132 जेट विमानों में उड़ान भरते हुए यह विशिष्ट टीम रोमांचकारी हवाई करतबों की शृंखला प्रस्तुत करेगी। इन प्रदर्शनों में मनमोहक लूप, रोमांचक बैरल रोल, गुरुत्वाकर्षण को चुनौती देने वाली इनवर्टेड फ्लाइंग और अत्यंत लोकप्रिय डीएनए मैन्यूवर जैसी अद्भुत हवाई कलाबाजियां शामिल होंगी। प्रत्येक प्रदर्शन पायलटों की असाधारण दक्षता, अनुशासन और उत्कृष्ट समन्वय का प्रतीक होगा। इससे पूर्व एयर शो के लिए 10 मार्च का समय तय किया गया था, लेकिन निजी कारणों से तिथियों में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन




बाक्स:
यह है टीम का इतिहास

सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम की स्थापना वर्ष 1996 में हुई। यह एशिया की एकमात्र नौ-विमानों वाली एरोबेटिक टीम है और विश्व की चुनिंदा उत्कृष्ट एरोबेटिक टीमों में गिनी जाती है। इस प्रतिष्ठित टीम ने अब तक भारत के विभिन्न शहरों में 800 से अधिक हवाई प्रदर्शन किए हैं और चीन, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, सिंगापुर तथा संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देशों में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एयर शो में भारतीय वायु सेना की पेशेवर उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है। सूर्यकिरण टीम में हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा भारत में लाइसेंस के तहत निर्मित नौ हॉक एमके-132 विमान शामिल हैं, जो उड़ान के दौरान पांच मीटर से भी कम दूरी पर अत्यंत सटीक और निकट गठन में उड़ान भरते हैं। इस टीम में कुल 14 पायलट शामिल हैं, जो उच्चतम स्तर के प्रशिक्षण और अनुशासन का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें