फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब चंद मिनटों में काटी जाएगी चौगान की जहरीली घास

Wed, 24 Sep 2025 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में जहीरीली घास की कटाई के लिए लगाई गई मशीनरी। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। ऐतिहासिक चौगान सुजानपुर को संवारने के लिए अब मजदूरों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। केवल चंद मिनटों में ही चौगान की जहरीली घास को मशीनरी से काट पाना संभव होगा।
विज्ञापन

चौगान में उगी जहरीली घास को काटने के लिए नगर परिषद कार्यालय के पास मशीनरी पहुंच गई है। मंगलवार को सुजानपुर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मशीन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सुजानपुर का ऐतिहासिक चौगान शहरवासियों के लिए बेहद अहम है। इसकी सुंदरता को बनाए रखना हमारा कर्तव्य है।
चौगान में प्रवेश द्वार के ऊपर लाइट की व्यवस्था करवाकर सुंदरता को चार चांद लगाने का प्रयास किया गया है। वहीं, चौगान के अंदर किनारे पर लाइट की व्यवस्था का प्रावधान भी किया जाएगा। पूर्व में जहां नगर परिषद के कर्मचारियों को हाथों से जहरीली घास को कटाने में कई दिनों का समय लगता था, वहीं अब मशीनरी के आने से घंटों में होने वाला काम चंद घंटों में पूरा होगा।
विज्ञापन

हालांकि, मशीनरी को चलाने के लिए नगर परिषद को ट्रैक्टर किराये पर लेना पड़ेगा। इसके लिए व्यवस्था नगर परिषद कार्यालय की ओर से की जाएगी। इस मौके पर पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष मुनीष, पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद मनोज ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष राज कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें