फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नींबू ने जनता को निचोड़ा, 12 रुपये का मिल रहा एक

विज्ञापन
हमीरपुर में सब्जियां खरीदतीं महिलाएं। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। महंगाई दिन-ब-दिन बढ़ रही है। इससे गरीब जनता का जीना मुश्किल हो गया है। सब्जियों के एकाएक बढ़ रहे दामों ने गृहणियों का बजट बिगाड़ दिया है। नींबू के दाम तो आसमान छूने लगे हैं। जिला मुख्यालय हमीरपुर में 12 रुपये का एक नींबू बिक रहा है। दरअसल 320 रुपये प्रति किलोग्राम नींबू के दाम हो गए हैं। कई छोटे दुकानदारों ने तो नींबू बेचना ही बंद कर दिया है। नींबू गर्मियों में अधिक इस्तेमाल होता है। इस कारण इसकी मांग आजकल अधिक बढ़ गई है। एक माह पहले नींबू जहां 80 रुपये प्रति किलो बिक रहेे थे, अब 320 के पार हो गए हैं। नींबू के दाम ने इस महंगाई के दौर में जनता को ही निचोड़ दिया है।
विज्ञापन

वहीं, हरी मिर्च जो पहले अस्सी रुपये प्रति किलो बिक रही थी, अब 160 रुपये प्रति किलो हो गई है। सब्जियों के दामों में हुई बढ़ोतरी से गरीब लोगों की रसोई से सब्जियां गायब हो गई हैं। शिमला मिर्च, भिंडी के दाम भी 80 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। दुकानदार रमेश चौहान, संजय, दलजीत ने बताया कि सब्जियों के दाम बढ़े हैं। खासकर नींबू के दाम चार गुना बढ़ गए हैं। उधर उपभोक्ता सोनू सिंह, रामशरण, प्रदीप, तिलक, राजकुमार ने बताया कि महंगाई के इस दौर में आम आदमी के लिए खरीदारी करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें