फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब कारोबारियों को बुक करवाने पर ही मिलेंगे सिलिंडर

Mon, 23 Mar 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। व्यावसायिक सिलिंडरों की कमी से जूझ रहे कारोबारियों को अब व्यावसायिक सिलिंडर लेने के लिए एडवांस बुकिंग करवानी पड़ेगी। कारोबारियों को बिना बुक करवाए व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिल सकेगा। इससे कारोबारियों को करारा झटका लगा है।
विज्ञापन

इससे पहले कारोबारी ऑन डिमांड आवश्यकतानुसार गैस सिलिंडर ले सकते थे। हमीरपुर जिले में पहले ही व्यावसायिक सिलिंडर की कमी से जूझ रहे कारोबारियों को अब सिलिंडर लेने के लिए पहले बुक करवाना पड़ेगा। इसमें कारोबारियों को उनके कारोबार के अनुसार ही बुकिंग होगी। हालांकि कारोबारी अपनी जरूरत के अनुसार बुक करवा सकेंगे।

व्यावसायिक सिलिंडर की कमी के कारण कारोबारियों ने एडवांस बुकिंग करवाना शुरू कर दिया है, जिससे व्यावसायिक सिलिंडर की मांग में काफी इजाफा हुआ है। बड़सर क्षेत्र में पहले जहां 300 सिलिंडर की डिमांड होती थी, वहीं अब इनकी मांग 700 तक पहुंच गई है। अधिकारियों के अनुसार यह निर्णय गैस सिलिंडर की कमी को पूरा करने के लिए उठाया गया है, ताकि कारोबारियों को जरूरत के अनुसार सिलिंडर मिल सकें।
विज्ञापन


बता दें कि हमीरपुर में पहले व्यावसायिक सिलिंडर मिलना बंद हो गए थे। ऐसे में कारोबारियों को भट्टी और इंडेक्शन पर अपना काम करना पड़ रहा था। अब दाेबारा से उन्हें इस समस्या से न जूझना पड़े, इसके लिए कारोबारियों ने सिलिंडर बुक करवाने की संख्या को बढ़ा दिया है। पहले जहां कारोबारी एक ही सिलिंडर लेते थे, वहीं अब लोगों ने दो या इससे अधिक सिलिंडर बुक करवाना शुरू कर दिया है।



कोट :



व्यावसायिक सिलिंडर अब घरेलू सिलिंडर की तर्ज पर बुक करवाने होंगे। यह निर्णय इसलिए लिया गया है, ताकि व्यावसायिक सिलिंडर की कमी न हो। हमारे पास जितने सिलिंडर की बुकिंग होगी, अब उतनी डिमांड आगे भेज सकेंगे। इससे कारोबारियों को लाभ मिलेगा। -शिवराम राही, जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें