फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल क्लब योजना : युवक मंडलों को मिलेगी खेल सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला युवा सेवाएं खेल विभाग हमीरपुर के पास पहुंची खेल सामग्री
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। नोडल क्लब योजना के तहत जिलेभर के छह खंडों के युवक मंडलों को खेल सामग्री और 35 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह योजना युवा क्लबों को सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही है। इसी योजना के तहत हर वर्ष जिले के सभी ब्लाॅकों के युवा क्लबों को खेल और सांस्कृतिक सामग्री वितरित की जाएगी। इसमें युवक मंडलों को वॉलीबाल, बैडमिंटन, बल्ले सहित अन्य खेल सामग्री बांटी दी जा रही है।
विज्ञापन


युवा सेवा एवं खेल विभाग प्रति वर्ष खंड स्तर पर सक्रिय युवा क्लबों को और सशक्त बनाने के लिए खेल सामग्री के साथ सहायता राशि को प्रदान किया जाता है। जिला खेल अधिकारी हमीरपुर विवेक ने कहा कि जिला और खंड स्तर पर सक्रिय युवा क्लबों को सशक्त बनाने के लिए विभाग की ओर से नोडल क्लब योजना चलाई गई है। उन्होंने कहा कि जिला हमीरपुर के छह विकास खंडों में जो सक्रिय युवा क्लब हैं, उन्हें खेल सामग्री वितरित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें