डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। डिडवीं टिक्कर बाजार में करीब 30 दुकानें होने के बावजूद सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं है। वहीं, नालियों में जमा गंदे पानी और दुर्गंध से दुकानदारों, ग्राहकों और स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
बाजार में आसपास के गांवों से रोजाना लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। सार्वजनिक शौचालय न होने से दुकानदारों और ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, नालियों में कूड़ा जमा होने से पानी की निकासी बाधित है और जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से दुर्गंध फैल रही है।
स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान से बाजार में सार्वजनिक शौचालय बनाने और नालियों की नियमित सफाई करवाने की मांग की है। उन्होंने नालियों में कूड़ा फेंकने पर रोक लगाने के लिए भी उचित कदम उठाने की अपील की है।
-
बाजार में सार्वजनिक शौचालय होना बहुत जरूरी है। इससे खासकर महिलाएं अधिक प्रभावित होती हैं। पंचायत को इस समस्या का समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।
-दिलीप कुमार, निवासी मसेरडू
कुछ लोग नालियों में कूड़ा-कर्कट फेंक देते हैं। इसके चलते पानी की निकासी बाधित हो जाती है। नालियों की समय-समय पर साफ-सफाई आवश्यक है।
-शक्ति चंद, निवासी रियाला
जो लोग नालियों में कूड़ा फेंकते हैं, उनके खिलाफ पंचायत को आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। उम्मीद है कि पंचायत समस्या का समाधान सुनिश्चित करेगी।
-परनेश निवासी, टिक्कर
कोट
पंचायत में साफ-सफाई सुनिश्चित हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। नालियों की सफाई पहले भी की गई है। सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए जगह को चिह्नित किया जा रहा है।
-मुकेश कटोच, प्रधान, डिडवीं टिक्कर पंचायत
परनेश निवासी, टिक्कर
परनेश निवासी, टिक्कर
परनेश निवासी, टिक्कर