No death due to corona in the district for two days, 30 new cases
हमीरपुर। जिले में पिछले दो दिन से कोरोना से कोई मौत न होने से राहत मिली है। रविवार को कोरोना के 30 मामले आए हैं, जबकि लगातार दूसरे दिन कोई मौत नहीं हुई है। रविवार को एंटीजन टेस्ट में 13 लोग, जबकि आरटीपीसीआर में 17 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि रविवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 421 सैंपल लिए गए, जिनमें से 13 पॉजिटिव निकले। डॉ. अग्निहोत्री ने बताया कि गांव बूणी में 3 लोगों और सलौणी क्षेत्र के गांव अवाह में 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इनके अलावा कुठेड़ा, बस्सी, लुद्दर महादेव क्षेत्र के गांव टिक्करी, जलाड़ी, पुतड़ियाल, मैहरे, हमीरपुर और पथलियार क्षेत्र के गांव भुठलियार में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है। आरटीपीसीआर में रोपड़ी गांव के छह लोगों समेत कुल 117 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।