राष्ट्रीय फैकल्टी क्रिकेट टूर्नामेंट में एनआईटी हमीरपुर की चैंपियन टीम ट्राफी के साथ
हमीरपुर। एनआईटी त्रिची में आयोजित राष्ट्रीय फैकल्टी क्रिकेट टूर्नामेंट में एनआईटी हमीरपुर और एनआईटी नागपुर को संयुक्त चैंपियन घोषित किया गया। अखिल भारतीय अंतर-एनआईटी फैकल्टी और स्टाफ क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 में दोनों टीमों के नाम यह खिताब रहा है।
लगातार हो रही बारिश ने फाइनल मैच बाधित हुआ। इससे आयोजकों ने दोनों टीमों को चैंपियन घोषित करने का निर्णय लिया गया। एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रोफेसर एचएम सूर्यावंशी और कुलपति डॉ. अर्चना नानोटी ने टीम की उपलब्धि पर टीम को बधाई दी है। टीम के कप्तान डॉ. सुरेंद्र सोनी, मैनेजर डॉ. अशोक कुमार और कोच आरके जमाल्टा को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और मार्गदर्शन के लिए सराहा गया है।