फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कोर्ट परिसर में हथियारधारी को काबू करवाने में मदद पर निशा सम्मानित

Sat, 06 Jun 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में बैग में दराट और हाथ में दोनाली बंदूक लेकर पहुंचे व्यक्ति को काबू करने में पुलिस की मदद करने पर मक्कड़ निवासी निशा कुमारी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश भुवनेश अवस्थी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यह घटना 25 मई की है, जब भोरंज का रमन अदालत परिसर में दोनाली बंदूक के साथ मौजूद था और होमगार्ड जवान से उलझ रहा था। जवान द्वारा हथियार जमा करवाने के निर्देश देने पर वह आनाकानी कर रहा था। आचार संहिता के दौरान कोर्ट परिसर में हथियार देखकर डीएसपी ने मौके पर हस्तक्षेप किया और आरोपी को बंदूक सौंपने के लिए कहा।
इसी दौरान आरोपी अचानक भड़क गया और बंदूक ऊपर उठाते हुए कहने लगा कि हथियार लोड है। स्थिति को गंभीर देखते हुए डीएसपी हरीश गुलेरिया, उनके पीएसओ और होमगार्ड जवान ने आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया।
विज्ञापन

इस दौरान मक्कड़ पंचायत निवासी निशा ने भी बीच-बचाव कर पुलिस की मदद की, जिसमें उन्हें हल्की चोटें आईं। उनके साहसिक सहयोग की सराहना करते हुए उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा प्रशस्तिपत्र प्रदान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें