फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गुफा और धूने के समीप जा सकेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
new facility in diyotsidh temple for pilgrim
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास दियोटसिद्ध के नए दिशा-निर्देशों के अंतर्गत अब श्रद्धालु बाबा की गुफा और धूने के समीप जा सकेंगे। इससे पूर्व मंदिर न्यास ने कोविड-19 नियमों का हवाला देते हुए महिलाओं और पुरुषों के लिए गुफा के सामने बने चबूतरे से बाबा के दर्शन करने की व्यवस्था की हुई थी। अब कोरोना का प्रकोप धीरे-धीरे कम होने लगा है तो प्रशासन ने भी दिशा-निर्देशों में बदलाव किया है। हालांकि, कोविड-19 से बचाव के लिए मंदिर न्यास ने कुछ पाबंदियां अभी तक बरकरार रखी हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए जाने वाले प्रसाद को पुजारी हाथ नहीं लगाएंगे और श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाया गया प्रसाद खुद श्रद्धालु अपने घर ले जाएंगे। पुजारियों के लिए फेस मास्क शील्ड पहनना अनिवार्य रहेगा। मंदिर पूर्व की भांति सुबह 5 से शाम 9 बजे तक ही खुला रहेगा। मंदिर में श्रद्धालुओं का ठहराव नहीं होगा।
श्रद्धालुओं को दर्शन करने के उपरांत तुरंत मंदिर परिसर छोड़ना होगा। इन दिशा-निर्देशों का सभी श्रद्धालुओं और पुजारियों को सख्ती से पालन करना होगा। इस बारे में मंदिर आयुक्त एवं उपायुक्त हमीरपुर देवश्वेता बनिक ने आदेश जारी कर दिए हैं। मंदिर अधिकारी कृष्ण कुमार ठाकुर ने बताया कि श्रद्धालुओं को मंदिर प्रशासन की ओर से कुछ राहत प्रदान की जा रही है। लेकिन, नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। मंदिर धूने पर हवन करने के लिए परमिशन जरूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें