फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब कर्मचारियों समेत 90 फ्रंटलाइन वर्करों को लगी कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के कर्मचारी कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में लोगों के कोरोना टेस्ट करने वाले लैब कर्मचारियों समेत वीरवार को 90 फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन के टीके लगाए गए। टीका लगवाने वालों में मेडिकल कॉलेज लैब के सीनियर लैब तकनीशियन रमेश ठाकुर समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कोरोना आपदा के समय लैब के इन्हीं कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज के मरीजों और अन्य लोगों के रैपिड एंटीजन, आरटीपीसीआर टेस्ट किए हैं। करीब दस माह तक हजारों लोगों के टेस्ट इन कर्मचारियों ने किए हैं। अब दस माह की अवधि के बाद कोरोना वैक्सीन का टीका खुद को लगने पर यह कर्मचारी खुश हैं।
विज्ञापन

सीनियर लैब तकनीशियन रमेश ठाकुर ने कहा कि वीरवार को उन्हें और उनकी टीम को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के कोरोना वैक्सीन सेंटर में टीके लगाए गए। यह एक सुखद अनुभूति है। टीका लगाने के बाद किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। सब कुछ सही लगा।
दस माह तक लैब के कर्मचारियों ने लोगों के सैंपल भरे हैं और अब खुद को वैक्सीन लगवाकर अच्छा लग रहा है। टीका लगवाने वाले लैब कर्मचारियों में सीनियर लैब तकनीशियन संजीव कुमार, स्नेह लता, जसवंत सिंह, लैब तकनीशियन दीपक शर्मा सहित अन्य शामिल रहे। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आरटीपीसीआर टेस्ट लैब के तीन कर्मचारी भी फर्ज निभाने के दौरान पॉजिटिव आ गए थे। यह सभी ठीक भी हो गए। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के एमएस डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि वीरवार को मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें