हमीरपुर। जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन हमीरपुर की वार्षिक बैठक बुधवार को हमीरपुर स्कूल में हुई। बैठक की अध्यक्षता उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा ने की। सहायक खेल शिक्षा अधिकारी राजिंद्र शर्मा ने वर्ष 2025-26 का डाटा प्रस्तुत किया।
बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। देशराज डोगरा को अध्यक्ष, एडीपीईओ राजिंद्र शर्मा को महासचिव और धनेटा स्कूल के प्रधानाचार्य रत्तन जरियाल को उपाध्यक्ष चुना गया। डिडवीं स्कूल के शारीरिक शिक्षक अशोक कुमार और दांदडू स्कूल के शारीरिक शिक्षक अशोक कुमार को सहायक सचिव बनाया गया।
रिपिन परमार, प्रवीण पठानिया, चमन लाल और सुनील कुमार को कार्यकारी सदस्य तथा शैली शर्मा, डॉ. सुनील बन्याल, अश्वनी कुमार और रणवीर सिंह को ऑडिटर चुना गया। बैठक में आगामी खेलकूद प्रतियोगिताओं को लेकर भी चर्चा की गई।