फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारी के घर से पड़ोसी महिला ने गहनों पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन। पुलिस थाना नादौन के भदरोल गांव के एक घर से पड़ोसी महिला ने ही करीब ढाई लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। वीरवार सुबह ही पीड़ित परिवार ने पुलिस थाना नादौन में शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस ने शिकायत के पांच घंटों के भीतर ही चोर को पकड़ लिया है। चोर साथ वाले घर में रहने वाली 27 वर्षीय महिला ही निकली। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी महिला की चार माह की बच्ची भी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र नादौन की भदरोल पंचायत में कुछ ही दिन पूर्व पुलिस विभाग में कार्यरत बलदेव कुमार के घर से अचानक करीब ढाई लाख रुपये के सोने के गहने गायब हो गए। इनमें सोने की चेन, अंगूठियां, चूड़ियां आदि शामिल थीं। परिजन पहले अपने स्तर पर छानबीन करते रहे, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो वीरवार सुबह थाना नादौन में इसकी शिकायत दी। वहीं नादौन पुलिस ने जब इस मामले में छानबीन शुरू की तो उस महिला को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना आरोप कबूल लिया। आरोपी महिला अपने मायके में रहती है और उसका घर पीड़ित के घर के सामने है। थाना प्रभारी योगराज ने कहा कि महिला के घर से गहने बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें