फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पड़ोसी पर लगाया मलकीयत भूमि से पेड़ काटने का आरोप

Mon, 27 Oct 2025 07:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत ने मौके की रिपोर्ट बनाकर गलोड़ पुलिस को सौंपा मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ के फाहल में मलकीयत भूमि से एक साथ चार पेड़ कटान का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता कर्मचंद पुत्र राम सिंह ने कहा कि वे 10 दिन के लिए घर से बाहर अपने बच्चों के पास घुमारवीं गए थे। जब वे वापिस घर आए तो देखा कि उनके घर के पास चार हरे पेड़ कटे हुए हैं। उन्होंने पेड़ कटान के मामले में अपने पड़ोसी के खिलाफ पंचायत में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद वार्ड पंच ने मौका देखकर पीड़ित और आरोपी के लिखित बयान लिए। पंचायत प्रधान ने चोरी के मामले को गलोड़ पुलिस और संबंधित विभाग को हस्तांतरित कर दिया है। अब मामले की जांच वन विभाग और पुलिस चौकी गलोड़ की टीम करेगी।
विज्ञापन

वन रेंज अधिकारी मुनीष कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। यदि पेड़ मलकीयत भूमि से चोरी हुए तो पीड़ित को पुलिस से संपर्क करने के लिए कहा गया है। पुलिस की शिकायत के बाद विभाग की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने बताया कि चौकी में पेड़ कटान की शिकायत आई है। पुलिस टीम के साथ मौके का जायजा लिया गया है। पीड़ित और पड़ोसी को जमीन की निशानदेही करवाने के लिए कहा गया है। अगर यह जमीन कर्मचंद की पाई जाती है तो पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें