फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रिज मैदान में होने वाली परेड में भाग लेंगी धनेटा की नेहा

Sat, 11 Jan 2025 06:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
धनेटा(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा की छात्रा नेहा कुमारी का चयन प्री-आरडी कैंप के लिए हुआ है। शुक्रवार को स्कूल में छात्रा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह ने कहा कि ऊना जिला के थानाकलां में मेगा कैंप का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेशभर से 874 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। इसमें से 100 प्रतिभागियों (50 लड़के और 50 लड़कियाें) को प्री-आरडी कैंप के लिए चुना गया। नेहा 17 जनवरी से 25 जनवरी तक शिमला में रिहर्सल करेंगी और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में होने वाली परेड में भाग लेंगी।
इस सफलता पर एनएसएस प्रभारी राकेश चंद (प्रवक्ता अंग्रेजी) और सुमन वाला (प्रवक्ता वाणिज्य) को बधाई दी और कहा कि उनकी मेहनत और मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हुई है। संवाद

ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें