फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भाषण प्रतियोगिता में नेहा और पोस्टर मेंकिंग में कनिष्का प्रथम

Sat, 30 Nov 2024 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर थाना प्रभारी ललित महंत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। पोस्टर प्रतियोगिता में कनिष्का ने प्रथम, स्मृति ने द्वितीय और नेहा ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में नेहा प्रथम, किरण द्वितीय और प्रियंका तृतीय रही।
इस दौरान मुख्यातिथि ने संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों और शिक्षकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सड़क पर सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाना केवल हमारी सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। वहीं, थाना प्रभारी ने सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों का पालन न करने पर होने वाले सड़क हादसों से संबंधित आपराधिक कानूनों की जानकारी भी प्रदान की। उन्होंने साइबर क्राइम्स, महिला सुरक्षा, नशा निषेध विषयों पर भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा कीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर एक जागरुकता रैली भी निकाली गई, जिसमें संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा आम लोगों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न उपायों से अवगत करवाया। संस्थान के प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने कहा कि सड़क सुरक्षा युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन्हें सड़क सुरक्षा के बारे में शिक्षित करें और उन्हें सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें