फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में पांच सड़कों का 45 करोड़ से होगा कायाकल्प

Sat, 30 Nov 2024 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कवायद आरंभ कर दी है। नाबार्ड से स्वीकृति मिलने के उपरांत लोक निर्माण विभाग ने पांच सड़कों के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी है।
इन पांच सड़कों में तीन सड़कें नादौन विधानसभा क्षेत्र और एक बड़सर और एक सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत है। लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों का प्रस्ताव बनाकर नाबार्ड को भेजा था। नाबार्ड से स्वीकृति मिल गई है। इन पांचों सड़कों पर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला में नाबार्ड के कुल 15 कार्य हैं, जिनमें से 10 कार्य किए जा रहे हैं तथा पांच कार्यों को हाल ही में स्वीकृति नाबार्ड ने दी है। इन पांच सड़कों में तीन नई सड़कें बनेंगी, जबकि दो सड़कों को अपग्रेड किया जाएगा। इन पांच कार्यों में पहला कार्य बड़सर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत है।
विज्ञापन

वहीं, धनेटा से बड़सर 14 किलोमीटर सड़क पर 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह सड़क अपग्रेड हो रही है। सुजानपुर क्षेत्र के अंतर्गत बाक्कर खड्ड से थलंबर तक पांच किलोमीटर नई सड़क पर 8.37 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जोलसप्पड़-नेरी सड़क पर बाइडिंग के साथ-साथ टायरिंग कार्य किया जाएगा। पांच किलोमीटर सड़क पर 10.10 करोड़ खर्च होंगे। कुठेड़ा चौक से रोपा एक किलोमीटर सड़क पर चार करोड़ रुपये खर्च किए जांएगे।
वहीं, पत्थरियां लछूई टिक्करू नई सड़क पर 2.24 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस सड़क की लंबाई करीब डेढ़ किलोमीटर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें