फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दिवाली पर भारी पड़ी लापरवाही, जिले में पटाखे जलाते 24 लोग झुलसे

Wed, 22 Oct 2025 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सोमवार रात को इलेक्ट्रिकल की शॉप में आग लगने के बाद नष्ट हुआ सामान। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर/जाहू/सलौणी (हमीरपुर)। दिवाली पर्व पर थोड़ी सी लापरवाही लोगों पर भारी पड़ गई। पटाखा फोड़ते समय जिले में करीब 24 लोग झुलसने से जख्मी हो गए। वहीं, तीन गोशालाएं और एक इलेक्ट्रिक दुकान में आग की भेंट चढ़ गईं।
विज्ञापन

दिवाली पर पटाखे जलाते समय झुलसे लोगों में से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ही 18 लोग उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से 16 लोग बीती रात को ही उपचार करवाकर घर लौट गए, जबकि दो लोग मंगलवार सुबह अस्पताल में उपचार करवाने आए। वहीं, पांच लोगों ने गलोड़ अस्पताल में इलाज करवाया। एक व्यक्ति ने बड़सर अस्पताल में उपचार करवाया। ये सभी लोग प्राथमिक उपचार के बार खतरे से बाहर हैं।
इसके अलावा आग की तीन घटनाओं में करीब 50 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। सलौणी बाजार में सोमवार रात को इलेक्ट्रिकल दुकान में आग लगने से करीब 45 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। घटना सोमवार रात करीब 9:00 बजे की है।
विज्ञापन

इस संबंध में पीड़ित करेर पंचायत के अरुण शारदा ने बताया कि पड़ोसियों की ओर से उन्हें आग लगने की सूचना दी गई। आग से धुंआ निकलते देख पड़ोसियों ने उनसे संपर्क किया। इसके बाद अग्निशमन विभाग बिझड़ी को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची गाड़ी ने आग को बुझाया।
उन्होंने बताया कि 42 लाख रुपये के सामान का नुकसान हुआ है। वहीं, मौके पर पहुंचे हलका पटवारी संजय कुमार ने नुकसान का जायजा लिया। इस आग की घटना में कपड़े की दुकान और ज्वलेर की दुकान को भी आंशिक नुकसान हुआ है।
गोशालाओं में आग से हुआ नुकसान
इसी प्रकार उपमंडल हमीरपुर के तहत बकारटी गांव में अशोक कुमार की गोशाला में आग लग गई। आग से गोशाला की ऊपरी मंजिल में रखा घास सहित अन्य सामान राख हो गया। इस घटना में करीब 20 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति को नष्ट होने से बचा लिया।
वहीं, जाहू खुर्द गांव वार्ड नंबर चार में दो स्लेटनुमा गोशालाओं में अचानक आग लगने से पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने का कारण पटाखों की चिंगारी पड़ना बताया जा रहा है।
जाहू पंचायत के पूर्व पंचायत प्रतिनिधि विजय कुमार पुत्र चौधरी राम और ओमीं पुत्र लोभी राम की स्लेटनुमा गोशालाओं में अचानक आग लग गई। इससे दोनों गोशालाएं एक साथ होने के कारण अंदर रखे घास, तूड़ी, इमारती लकड़ी और अन्य सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया।
विजय कुमार की गोशाला में बंधे दो पशुओं को कड़ी मशक्कत से सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग से स्लेटों के फटने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गए।
वहीं, अग्निशमन चौकी भोरंज के प्रभारी कुलदीप कुमार, चालक कर्मचंद, फायरमेन हेमराज और गुहरक्षक चुनी लाल ने जाहू खुर्द गांव पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास किया। जाहू पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा और पूर्व प्रधान चमन लाल काकू ने बताया कि दोनों परिवारों को करीब पांच लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। उधर, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद मुहैया करवाने का आश्वासन दिया है।
जाहू खुर्द वार्ड नंबर चार में आग से दो गोशालाओं को नुकसान। स्रोत : जागरूक पाठक

सोमवार रात को इलेक्ट्रिकल की शॉप में आग लगने के बाद नष्ट हुआ सामान। संवाद

सोमवार रात को इलेक्ट्रिकल की शॉप में आग लगने के बाद नष्ट हुआ सामान। संवाद

सोमवार रात को इलेक्ट्रिकल की शॉप में आग लगने के बाद नष्ट हुआ सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें