जाहू (हमीरपुर)। भारत मजदूर किसान संगठन की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा सचिव दिनेश भाटिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री अनिता बाला भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
बैठक में सर्वप्रथम मंडी जिला के बल्द्वाड़ा मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से नीता देवी को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कंचना देवी को महामंत्री, ऊषा कुमारी को सचिव, पूनम कुमारी, सोनिका ठाकुर, निशा ठाकुर को सदस्य चुना गया। बैठक में निर्मला देवी, शीला देवी, मंजू, आशा, बिमला आदि उपस्थित रहे। संवाद