फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर जोन के 7909 छात्रों ने दी नीट की परीक्षा

विज्ञापन
बाल स्कूल हमीरपुर में नीट परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्री​नंग करता कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए नीट (यूजी) 2021 परीक्षा रविवार को हमीरपुर जोन के 19 केंद्रों में आयोजित की गई। हमीरपुर जोन के लिए 8313 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। इनमें से 7909 छात्र ही परीक्षा देने पहुंचे थे। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के बाहर सुबह 10 बजे से ही छात्र इकट्ठा होने शुरू हो गए थे। लेकिन छात्रों का प्रवेश 11 बजे से शुरू हुआ। वहीं छात्रों की सबसे पहले थर्मल स्कैनिंग की गई।
विज्ञापन

इसके बाद छात्रों की मेटल डिडेक्टर के जरिए जांच की गई। यही नहीं स्कूल में जैमर भी लगाए गए थे। ताकि छात्र परीक्षा केंद्र में किसी तरह की नकल न कर सकें। उधर, परीक्षा से पहले और बाद में हमीरपुर शहर से लेकर आसपास के दो से तीन किलोमीटर क्षेत्र तक काफी देर तक जाम लगा रहा। परीक्षा दो से पांच बजे के बीच में आयोजित की गई। पार्किंग के लिए बाल स्कूल हमीरपुर का मैदान भी छोटा पड़ गया। परीक्षा के समन्वयक एवं डीएवी स्कूल हमीरपुर के प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने कहा कि नीट परीक्षा हमीरपुर के 19 केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर किसी तरह की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें