हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के दौरान नौवीं और 11वीं कक्षा की रिक्त सीटों को भरने के लिए प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिला हमीरपुर के किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी नौवीं की रिक्त सीटों के लिए, जबकि दसवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी 11वीं की रिक्त सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि आवेदन में किसी भी तरह की दिक्कत होने पर विद्यार्थी किसी भी कार्य दिवस में विद्यालय के हेल्प डेस्क नंबर 9478179594 या मोबाइल नंबर 82194-82550 पर सुबह नौ से शाम चार बजे तक संपर्क कर सकते हैं।