फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नौहंगी पंचायत को जल्द मिलेगा तीन मंजिला नया भवन

Sun, 09 Aug 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नौहंगी पंचायत में निर्माणाधीन  भवन का निरीक्षण करते पंचायत प्रधान व अन्य। संवाद
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत नौहंगी को जल्द ही नया पंचायत घर मिलेगा। पंचायत में तीन मंजिला भवन के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने 1.14 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। पंचायत की ओर से तीन कनाल भूमि पर आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

भवन का निर्माण दो चरणों में होगा। प्रथम चरण के लिए 35 लाख रुपये का बजट स्वीकृत है और धरातल तल का निर्माण पूरा हो चुका है। पंचायत ने पूरे भवन का निर्माण मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
भवन में प्रधान कक्ष, सचिव कक्ष, हॉल, ग्राम रोजगार सेवक और टीए के लिए दो कक्ष तथा दो शौचालय बनाए जाएंगे। नए भवन के बनने से पंचायत की आम सभा, सामाजिक कार्यक्रमों और अन्य आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

वर्तमान में पंचायत घर का कार्यालय नौहंगी स्थित शिव मंदिर के कमरों में चलाया जा रहा है। पूर्व पंचायत घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और लोक निर्माण विभाग ने इसे तकनीकी रूप से असुरक्षित घोषित कर दिया था। सुरक्षा के मद्देनजर नया भवन बनने तक पंचायत कार्यालय को अस्थायी रूप से दूसरी जगह संचालित किया जा रहा है।
कोट
पंचायत भवन का निर्माण प्रगति पर है। निर्माण पूरा होते ही पंचायत कार्यालय को नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा, ताकि ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों को भी सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं मिल सकें। -प्यार सिंह, प्रधान, नौहंगी पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें