फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन हुए रोमांचक मुकाबले

विज्ञापन
इंडोर स्टेडियम अणु में बैडमिंटन प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2024 की तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता वीरवार को अणु के इंडोर स्टेडियम में शुरू हुई। इसमें महिलाओं और पुरुषों के अंडर-17, अंडर-19, सीनियर पुरुष, डबल्स वर्ग और वैटरन वर्ग की स्पर्धाएं करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता के विजेताओं को सुजानपुर में होली उत्सव के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा। पहले दिन हुई प्रतियोगिता में अंडर-17 पुरुष प्रतियोगिता में अक्षोभ ने मोहित सांगल को हराया। शिवांशु राणा ने अभिनव भारद्वाज को हराया। महिला अंडर 17 एकल प्रतियोगिता में प्रज्ञा ने श्रेया राणा को हराया। श्रुति ने उमा रावत को हराया। सरम ठाकुर ने श्रुति को शिकस्त दी। इस मौके पर जिला कार्यकारी खेल अधिकारी विवेक शर्मा, प्रतियोगिता समन्वयक राजेंद्र शर्मा, टैक्नीकल ऑफिशियल प्रदीप ठाकुर और राजेश कुमार उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में कुल 70 के करीब खिलाड़ी भाग ले रहेे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें