फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नारी शक्ति ने दिखाई ताकत, अब अध्यक्ष पद पर नजर

Tue, 02 Jun 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला परिषद चुनाव में इस बार भी महिलाओं का दबदबा कायम रहा है। जिले के 19 जिला परिषद वार्डों में से 10 पर महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर राजनीतिक नेतृत्व में अपनी मजबूत भागीदारी का संदेश दिया है। वहीं नौ वार्डों में पुरुष प्रत्याशी विजयी रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार जिला परिषद अध्यक्ष पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित है, जिससे निर्वाचित महिला सदस्यों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।
विज्ञापन

चुनाव परिणामों के बाद अब जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद की दौड़ में कई महिला सदस्यों के नाम चर्चा में हैं और निर्वाचित सदस्यों के बीच समर्थन जुटाने की कवायद शुरू हो चुकी है। आने वाले दिनों में जिला परिषद के नए नेतृत्व की तस्वीर स्पष्ट होगी।
विधानसभा क्षेत्रवार परिणामों पर नजर डालें तो सुजानपुर, भोरंज और नादौन में तीन-तीन महिला प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। बड़सर में एक महिला उम्मीदवार विजयी रही, जबकि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी तीनों जिला परिषद वार्डों से पुरुष उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सुजानपुर क्षेत्र में बीड़ बगेहड़ा से तृप्ता देवी, पनोह से आशा देवी और ऊहल से ज्योति ठाकुर विजयी रहीं। भोरंज क्षेत्र में बधाणी से रजनी देवी, धमरोल से अनिता शर्मा और महल से अनिता देवी ने जीत दर्ज की। नादौन क्षेत्र में लहड़ा से रंजना कुमारी, मालग से वंदना कुमारी और सपड़ोह से नीलम कुमारी विजयी रहीं। बड़सर क्षेत्र के दांदड़ू वार्ड से रेणु बाला ने जीत हासिल की।
महिला प्रतिनिधियों की बढ़ी संख्या और अध्यक्ष पद के आरक्षण ने जिला परिषद की राजनीति को नया मोड़ दे दिया है। अब सभी की निगाहें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव पर टिकी हैं।


विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर

सुजानपुर में चार जिला परिषद वार्डों में तीन वार्डों में महिला, जबकि एक पुरुष प्रत्याशी ने जीत प्राप्त की है। जिला परिषद वार्ड नंबर एक बीड़ बगहेड़ा में तृप्ता देवी, वार्ड दो पनोह से आशा देवी, वार्ड नंबर तीन दरोगण पत्ती कोट से मनजीत सिंह और वार्ड नंबर चार उहल से ज्योति ठाकुर ने जीत हासिल की।
विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर
हमीरपुर में तीन जिला परिषद वार्डों में केवल पुरुष प्रत्याशियों ने जीत प्राप्त की है। वार्ड नंबर पांच जंगल रोपा से सोनी कुमार, वार्ड नंबर छह ताल से सुरेश सोनी और वार्ड नंबर सात चमनेड़ से रोहित शर्मा ने जीत दर्ज की।
विधानसभा क्षेत्र भोरंज
भोरंज विधानसभा क्षेत्र के चार जिला परिषद वार्डों में तीन वार्डों में महिला जबकि एक पुरुष प्रत्याशी ने जीत प्राप्त की है। यहां वार्ड नंबर आठ बधाणी में रजनी देवी, वार्ड नौ धमरोल में अनिता शर्मा, वार्ड 10 जाहू से पवन कुमार और वार्ड नंबर 11 महल से अनिता देवी ने जीत प्राप्त की।
विधानसभा क्षेत्र बड़सर
बड़सर विधानसभा क्षेत्र के चार जिला परिषद वार्डों में तीन पुरुष जबकि एक महिला प्रत्याशी ने जीत हासिल की।वार्ड नंबर करेर से गुरदीप सिंह, वार्ड नंबर 13 से बिझड़ी से विकास कुमार,वार्ड 14 झंझयाणी में रामेश्वर दत्त और दांदड़ू वार्ड से महिला प्रत्याशी रेणु बाला ने जीत प्राप्त की।
विधानसभा क्षेत्र नादौन
नादौन विधानसभा क्षेत्र के चार जिला परिषद वार्डों में तीन महिलाओं, जबकि एक पुरुष प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। वार्ड नंबर लहड़ा से रंजना कुमारी, वार्ड नंबर 17 मालग वंदना कुमारी, वार्ड नंबर 18 अमलैहड़ रविंद्र कुमार और वार्ड 19 सपड़ोह से नीलम कुमारी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें