फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मई तक पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे नर्वदेश्वर मंदिर और सुजानपुर किला

विज्ञापन
सुजानपुर में महाराजा संसार चंद का ऐतिहासिक किला। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। महाराजा संसार चंद की नगरी के ऐतिहासिक टिहरा का महल और नर्वदेश्वर मंदिर फिर कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण 15 मई तक बंद रहेेंगे। पर्यटक इस अवधि तक इन ऐतिहासिक धरोहरों को निहार नहीं सकेंगे। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते पुरातत्व विभाग ने इन धरोहरों को बंद कर दिया है। महाराजा संसार चंद के समय का प्राचीन ऐतिहासिक कांगड़ा शैली से भरा नर्वदेश्वर मंदिर पर्यटकों को खूब भाता है। वहीं, टिहरा के महल में भी पर्यटक पहुंचते हैं। अपने शासनकाल में महाराजा ने धार्मिक चित्रकला की दृष्टि व प्रजा की सुविधा को लेकर विशेष महत्व दिया था। उनके समय के धरोहर आज भी पुराने समय की यादों को संजोए हुए हैं।
विज्ञापन

टीहरा का महल, सुजानपुर का नर्वदेश्वर मंदिर पुरातत्व विभाग के संरक्षण में है। नर्वदेश्वर मंदिर की चित्रकला प्रदेश, देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी प्रसिद्ध है। जिसमें कांगड़ा चित्र शैली का जीवंत नमूना देखने को मिलता है। सुजानपुर टिहरा से महाराजा संसार चंद को विशेष लगाव था। इस नगरी को महाराजा संसार चंद ने अपनी राजधानी बनाया था। महाराजा संसार चंद के टिहरा में स्थापित महल को बारादरी भी कहते हैं।
महल में जब दरबार लगता था, वहां 22 राजाओं के बैठने की व्यवस्था थी। महाराजा के दरबार के दृश्य, फूल, पत्तियां, बेल, वृक्ष, युद्ध के चित्र आदि सुजानपुर में स्थापित नर्वदेश्वर मंदिर की दीवारों में अंकित किए गए हैं। जिसमें कांगड़ा चित्रकला देखने को मिलती है। नर्वदेश्वर मंदिर में कार्यरत कर्मचारी सोनी प्रसाद ने बताया कि पुरातत्व विभाग ने सुजानपुर किला और नर्वदेश्वर मंदिर को 15 मई तक बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें