फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में नाल्टी विजेता और ढोह बना उपविजेता

Mon, 10 Nov 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता नाल्टी की टीम को सम्मानित करते देते मुख्यातिथि डॉ. आषी
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। कला एवं खेल मंच भोरंज की ओर से बधानी खेल मैदान में दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी एवं बधानी पंचायत के प्रधान विनोद कुमार ने किया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइन मुकाबला ढोह और कांगू की टीम के बीच खेला गया, जिसमें ढोह की टीम ने 2-1 से जीत हासिल करके फाइनल में जगह बनाई। इसी तरह दूसरे सेमीफाइल मुकाबले में नाल्टी की टीम ने समीरपुर की टीम को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले में नाल्टी के खिलाड़ियों ने ढोह को 2-1 से पराजित करके प्रतियोगिता को अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के समापन पर प्रदेश यूथ कांग्रेस डॉक्टर सेल के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. आशीष ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने व स्वस्थ रखने के लिए खेलकूद में अधिक से अधिक सहभागिता जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं और युवाओं को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान विजेता नाल्टी टीम को 7100 रुपये और उपविजेता ढोह टीम को 5100 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष कुलदीप डोगरा, सचिव दिनेश संधू, पूर्व छात्र संघ भोरंज के सचिव देवेंद्र ठाकुर, गरीब दास फाउंडेशन के चेयरमैन देवराज, अभिशेक, बीडीसी सदस्य हिटलर ठाकुर, डीईपी होशियार सिंह और राज कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें