महारल पंचायत में पेड़ों को छूते बिजली के तार। स्रोत: जागरूक पाठकहिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में वार्षिक समारोह के तीसरे चरण का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ हुआ। इस दौरान गुज्जर गीत और घूमर नृत्य से विद्यार्थियों ने हिमाचली लोक संस्कृति की छटा बिखेरी, जबकि महाराणा प्रताप पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ने देशभक्ति की भावना को प्रखर किया।
कार्यक्रम में नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन और निष्ठा को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया। प्रधानाचार्या इंजीनियर नैना लखनपाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की शैक्षणिक, खेलकूद एवं सह-पाठ्यक्रम उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया।
वहीं, पुरस्कार वितरण समारोह में 423 विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत देवी दुर्गा पर आधारित भक्ति नृत्य से हुई, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद कक्षा आठवीं की छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय फ्लेमेंको नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों से खूब सराहना प्राप्त की।
मोबाइल एडिक्शन पर आधारित नाटक ने तकनीकी युग की चुनौतियों पर सार्थक संदेश दिया। योग शो और एआई थीम पर आधारित (गैप फिलर) और यूवी एक्ट कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे। इस मौके पर चेयरमैन प्रो. आरसी लखनपाल, वाइस चेयरपर्सन चंद्रप्रभा लखनपाल, निदेशक पंकज लखनपाल, अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।