फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन: फोरलेन पर भूंपल गांव के पास पानी के टैंकर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sat, 05 Sep 2026 06:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)।

सार

भूंपल गांव के पास शुक्रवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रंगस निवासी अनिकेत के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर फोरलेन पर भूंपल गांव के पास शुक्रवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रंगस निवासी अनिकेत के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अनिकेत परिवार का इकलौता बेटा था। करीब 10 वर्ष पहले उसके पिता का भी निधन हो चुका है। अनिकेत शुक्रवार रात बाइक पर अपने दोस्त को भूंपल छोड़ने गया था। दोस्त को छोड़कर वह घर को वापस लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी उसकी आंखों पर पड़ी और बाइक सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से जा टकराई।

विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिर पर गंभीर चोट लगने से अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर शव को अधिकार क्षेत्र में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।अनिकेत होटल प्रबंधन का कोर्स कर रहा था और कोर्स पूरा होने में करीब तीन माह का समय शेष था।अनिकेत अपने पीछे मां, छोटी बहन और दादी को छोड़ गया है। एसपी बलबीर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें