फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जन्माष्टमी पर बाजारों में दिखी रौनक, बाल गोपाल की पोशाक और झूलों की खूब हुई खरीदारी

Sat, 05 Sep 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अवाहदेवी में जन्माष्टमी के पर्व के लिए खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर/अवाहदेवी (हमीरपुर)। जन्माष्टमी पर्व को लेकर हमीरपुर सहित जिले के अन्य बाजारों में दिनभर खासा उत्साह और रौनक देखने को मिली। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई थी। हमीरपुर बाजार में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियों, बाल गोपाल की पोशाक, मुकुट, बांसुरी, मोर पंख, झूले और शृंगार सामग्री की विशेष मांग रही। इसके अलावा पूजा की थाली, दीपक, फूल-मालाएं और अन्य पूजन सामग्री भी लोगों ने खरीदी।
बच्चों में भी जन्माष्टमी को लेकर खासा उत्साह रहा। अभिभावकों के साथ बाजार पहुंचे बच्चों ने बाल गोपाल के लिए आकर्षक वस्त्र, मुकुट, आभूषण और सजावटी सामान पसंद किए। घरों में श्रीकृष्ण की झांकी सजाने को लेकर भी लोगों में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि जन्माष्टमी पर ग्राहकों की अच्छी आवाजाही रही। पर्व के चलते लोगों ने खरीदारी तेज कर दी थी। वहीं, लोगों ने कहा कि जन्माष्टमी उनके लिए आस्था और उल्लास का पर्व है। इस दिन घरों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है।

-
जन्माष्टमी पर्व पर खासकर बच्चों के लिए श्रीकृष्ण और राधा की पोशाकों की खूब मांग रही। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए विभिन्न डिजाइन और रंगों में पोशाकें और सजावटी सामान उपलब्ध करवाए हैं। -मीनाक्षी, दुकानदार अवाहदेवी
जन्माष्टमी के चलते पूजा सामग्री और सजावटी सामान की काफी मांग रही। पिछले कुछ दिनों से बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। जन्माष्टमी पर्व के चलते कारोबार में और इजाफा हुआ है। -राहुल शर्मा, दुकानदार, अवाहदेवी
जन्माष्टमी जैसे त्योहार स्थानीय कारोबार को गति देने में अहम भूमिका निभाते हैं। पर्व के चलते बाजार देर शाम तक ग्राहकों से गुलजार रहे हैं। -राजेश, दुकानदार हमीरपुर

अवाहदेवी में जन्माष्टमी के पर्व के लिए खरीदारी करते लोग। संवाद

अवाहदेवी में जन्माष्टमी के पर्व के लिए खरीदारी करते लोग। संवाद

अवाहदेवी में जन्माष्टमी के पर्व के लिए खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें