फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन की सूची जारी, सदर को छोड़ हर विस क्षेत्र में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी तय

Fri, 08 May 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/नादौन। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन की चारों जिला परिषद वार्डों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। बड़सर, भोरंज और सुजानपुर के बाद अब नादौन में भी पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है।
विज्ञापन

अब केवल सदर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों को लेकर संशय बना हुआ है, जहां तीन जिला परिषद सीटें अनारक्षित हैं। कुल 19 जिला परिषद सीटों में से 16 पर कांग्रेस प्रत्याशी तय हो चुके हैं।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नादौन के अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने वीरवार सुबह सूची जारी करते हुए चारों वार्डों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। लड़हा वार्ड-16 से अंजना कुमारी भारती, मालग वार्ड-17 से कंचन धीमान, अमलैहड़ वार्ड-18 से रविंद्र गद्दी और सपडोह वार्ड-19 से सीमा चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन

लड़हा वार्ड से उम्मीदवार अंजना कुमारी भारती कश्मीर गांव की निवासी हैं, जबकि मालग वार्ड से कंचन धीमान धनेटा की रहने वाली हैं। अमलैहड़ वार्ड से रविंद्र कुमार गद्दी जंगलू गांव के निवासी हैं और सपडोह वार्ड से सीमा चौधरी फस्टे पंचायत के चढूंह गांव की रहने वाली हैं।
ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने कहा कि कांग्रेस समर्थित सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है और पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें