फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गांव की महिलाओं के लिए प्रेरणा बनीं आरती

Fri, 08 May 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुजानपुर टीहरा की आरती कपड़े  सिलते हुए। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल सुजानपुर के अंतर्गत टीहरा की आरती ने सिलाई-कढ़ाई के अपने हुनर को सहारा बनाकर न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी है।
विज्ञापन

डिजाइनर सूट सिलाई और कढ़ाई के कार्य से वह प्रतिमाह 10 से 12 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं। साथ ही कई महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने का काम भी कर रही हैं।
आरती ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने केवल अपने शौक के तौर पर सिलाई सीखनी शुरू की थी। बचपन से ही उन्हें कपड़ों पर सुंदर डिजाइन बनाना और कढ़ाई करना पसंद था। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के कारण उन्होंने अपने हुनर को ही आजीविका का माध्यम बनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

धीरे-धीरे उन्होंने सिलाई और डिजाइनिंग की बारीकियां सीखीं और घर से ही छोटे स्तर पर काम शुरू किया। आज आरती के पास हर महीने बड़ी संख्या में डिजाइनर सूट सिलाई के ऑर्डर आते हैं।
आरती सूटों पर आकर्षक कढ़ाई, लेटेस्ट डिजाइन और ग्राहकों की पसंद के अनुसार काम कर रही हैं। त्योहारों और शादी के सीजन में उनका काम और भी बढ़ जाता है। उनकी मेहनत और गुणवत्ता ने उन्हें क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें