फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हॉकी प्रतियोगिता में नादौन ने गौना करौर को हराया

विज्ञापन
सिथेंटिक ट्रैक अणु में खेल दिवस पर आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
सिंथेटिक ट्रैक अणु में किया गया खेल दिवस का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को खेल विभाग की ओर से सिंथेटिक ट्रैक अणु में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एकदिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ साई खेल केंद्र हमीरपुर से सेवानिवृत्त हॉकी कोच अमिता यादव ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपना कॅरियर बनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अंडर 19 हॉकी प्रतियोगिता का पहला मैच सुजानपुर और धनेटा के बीच हुआ। इसमें सुजानपुर ने धनेटा को हराया। दूसरे मैच का शुभारंभ साई स्पोर्ट्स सेंटर की कोच नीलम राठौर ने किया। दूसरा मैच नादौन और गौना करौर के बीच हुआ। इसमें नादौन ने गौना करौर को हराया। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में एथलेटिक्स का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें अंडर 10 से लेकर अंडर-19 तक के खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-10 की 200 मीटर दौड़ में शिवांगी प्रथम, रिया दूसरे और बिधुता तीसरे, छात्र वर्ग में आरव प्रथम, नक्ष दूसरे और तनीश तीसरे, सीनियर छात्र वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अतुल प्रथम, रितिक दूसरे और प्रिंस तीसरे, छात्रा वर्ग में रिचा शर्मा प्रथम, मनीषा दूसरे और नेहा तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के अंत में स्पोर्ट्स डे आयोजन को लेकर केक काटा गया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी विवेक वर्मा, हॉकी कोच तवी चौहान, बास्केटबाल कोच राजेंद्र और एथलीट कोच सूरज, विक्रम और कुनाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें