फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मुनीश ठाकुर बने प्रदेश जलशक्ति विभाग सर्वेयर संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
प्रदेश जल शक्ति विभाग सर्वेयर संघ की नव नियुक्त कार्यकारिणी। स्रोत: संघ
विज्ञापन
हमीरपुर में आयोजित हुए प्रदेश जलशक्ति विभाग सर्वेयर संघ के त्रैमासिक चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी/हमीरपुर। प्रदेश जलशक्ति विभाग सर्वेयर संघ की राज्य कार्यकारिणी के त्रैमासिक चुनाव रविवार को हमीरपुर के निजी होटल में हुए। बैठक के दौरान संघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव करवाए गए। चुनाव प्रक्रिया जलशक्ति विभाग अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एलडी चौहान की अध्यक्षता में हुए। सर्वेयर एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारियों ने संगठन की पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर सर्वप्रथम कार्यकारिणी को भंग किया तथा नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया में मुनीश ठाकुर को अध्यक्ष, शशिकांत को महासचिव, अंकुश काठू को महासचिव, सुनील ठाकुर को कोषाध्यक्ष, भूषण कुमार को उपाध्यक्ष, उमेश चंद संयुक्त सचिव, सुरजीत सिंह मुख्य सलाहकार, राज कमल को मुख्य संगठन सचिव, रचना कुमारी को संगठन सचिव एवं अशोक कुमार को प्रेस सचिव चुना गया। सर्वेयर संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुनीश ठाकुर ने कहा कि एलडी चौहान की ओर से नई कार्यकारिणी को पहले शपथ दिलवाई गई। इसके बाद प्रदेश सरकार के समक्ष सर्वेक्षकों की मांगों को उठाने के बारे में आश्वस्त किया गया। ठाकुर ने कहा कि उनके संगठन का पंजीकरण जलशक्ति विभाग एनजीओ के साथ रहेगा तथा उनके साथ खड़े रहेंगे। सर्वेयर जलशक्ति विभाग का सबसे महत्वपूर्ण पद है क्योंकि किसी भी योजना का सर्वे व व्यावहारिक रूप जांचने सहित एस्टिमेट बनाने का उन्हीं का कार्य रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें