फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ग्राम पंचायतों में ठोस और तरल कचरा प्रबंधन के लिए बनाई रणनीति

विज्ञापन
लंबलू पंचायत में स्वच्छता से संबंधित मुद्दों पर शपथ लेते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
248 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा में स्वच्छता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग ने चलाया सफाई अभियान, स्वच्छता की ली शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। स्वच्छता ही सेवा-2024 के शुभारंभ पर रविवार को जिले की सभी 248 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। इस दौरान लोगों ने स्वच्छता से संबंधित मुद्दों पर व्यापक चर्चा और स्वच्छता की शपथ ली। ग्राम सभा में स्वच्छता से संबंधित कार्यों के शेल्फ भी मंजूर किए गए। कई ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान भी चलाया गया। ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए रणनीति भी बनाई गई। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण परियोजना अधिकारी अस्मिता ठाकुर ने कहा कि दो अक्तूबर तक आयोजित किए जा रहे स्वच्छता ही सेवा-2024 के दौरान व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा और आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। परियोजना अधिकारी ने कहा कि रविवार को जिले की सभी 248 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। ग्राम सभा के एजेंडे और अन्य गतिविधियों के संबंध में पंचायत जनप्रतिनिधियों को पहले ही विस्तृत जानकारी दे दी गई थी तथा उनसे स्वच्छता ही सेवा-2024 में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है। उधर, जल शक्ति विभाग ने भी रविवार को स्वच्छता ही सेवा-2024 के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान विभाग के कार्यालय परिसरों, विभिन्न पेयजल योजनाओं के जलस्रोतों, पंप हाउसों और टैंकों की सफाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें