फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पार्किंग और यातायात व्यवस्था सुधारने में जुटी नगर परिषद

Wed, 26 Aug 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नगर परिषद की बैठक में भाग लेते हुए पार्षद एवं अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। शहर में बढ़ती यातायात समस्या और बेतरतीब पार्किंग से राहत दिलाने के लिए नगर परिषद ने पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष नीलम धीमान की अध्यक्षता में हुई बैठक में यातायात, पार्किंग, स्ट्रीट वेंडर्स और स्ट्रीट लाइट्स को लेकर कई निर्णय लिए गए।
बैठक में मुख्य टैक्सी स्टैंड पर अधिकतम 20 टैक्सियां और ट्राला स्टैंड में दो ट्राले व एक अन्य भारी वाहन खड़ा करने की अनुमति देने का निर्णय लिया गया। नगर परिषद की खाली जमीनों को चिह्नित कर पेड पार्किंग के रूप में विकसित करने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के समीप चयनित स्ट्रीट वेंडिंग जोन में बिजली, स्वच्छ पेयजल और सार्वजनिक शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाने का फैसला लिया गया। वहीं, खराब स्ट्रीट लाइट्स की जल्द मरम्मत करवाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में नगर परिषद उपाध्यक्ष विनय स्याल, कार्यकारी अधिकारी हर्षित शर्मा, कनिष्ठ अभियंता तिलकराज, पार्षद ज्योतिका ठाकुर, वीना धीमान और मनीष गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें