फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद अनुराग ने विकास कार्यों के लिए लाखों रुपये किए मंजूर : लवली

Fri, 25 Jul 2025 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा मंडल समीरपुर अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली, महामंत्री संजीव कुमार और महामंत्री कैप्टन हिटलर ठाकुर ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र में हिमाचल प्रदेश की आपदा का मुद्दा प्रभावशाली ढंग से उठाया। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश की आपदा से निपटने के लिए 451.44 करोड़ की राहत राशि जारी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर के अथक प्रयासों से भोरंज विधानसभा क्षेत्र को भी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगातें मिली हैं। भोरंज विधानसभा क्षेत्र की ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बजट स्वीकृत करवाया गया है। इसके अतिरिक्त झनिकर से वढ़आर वाया कैहरवीं तक सड़क निर्माण हेतु भी केंद्रीय सहायता राशि मंजूर करवाई गई है।
इसके अलावा एनएच-03 का अवाहदेवी तक निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने सांसद निधि से ग्राम पंचायत अमन में श्मशानघाट में वर्षाशालिका निर्माण के लिए 1,50,000, ग्राम पंचायत हनोह में लिंक रोड निर्माण के लिए 1,50,000 रुपये, ग्राम पंचायत दाढ़ी में महिला मंडल भवन निर्माण के लिए 2,00,000 रुपये, ग्राम पंचायत बराड़ा एंबुलेंस सड़क निर्माण के लिए 2,00,000 और पंचायत कंज्यान में सराय हेतु 1,00,000 रुपये मंजूर किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें