फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शहर में सैकड़ों कुत्ते लेकिन नगर परिषद में पंजीकरण नहीं

विज्ञापन
हमीरपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर सात और आठ के मध्य वाली सड़क पर घूमता कुत्तों का झुंड। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। कहने तो यह जिला मुख्यालय हमीरपुर है। शहर को नगर परिषद का दर्जा भी प्राप्त है। शहर में एक भी वार्ड ऐसा नहीं है, जहां लोगों ने पालतू कुत्ते न रखे हों, लेकिन शहर में कितने पालतू और कितने आवारा कुत्ते हैं, इसका रिकॉर्ड नगर परिषद के पास भी नहीं है। सुबह-शाम शहर में आवारा कुत्तों के कारण लोगों को सैर करना मुश्किल हो रहा है। सड़क पर झुंडों में घूम रहे कुत्तों के कारण शहरवासी दहशत के साये में जी रहे हैं।
विज्ञापन

शहरवासी कई सालों से नगर परिषद से पालतू कुत्तों के पंजीकरण और आवारा कुत्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या ज्यूं की त्यूं बनी हुई है। नगर परिषद की पूर्व पार्षद बीना कपिल, अवनीश शर्मा, संजीव शर्मा, प्रदीप ठाकुर, सुरेंद्र मिन्हास और अतुल शर्मा ने कहा कि शहर में पिछले कई महीनों से आवारा कुत्तों की तादात बढ़ी है।
खासकर सुबह शाम सैर करने के दौरान आवारा कुत्तों के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही रही है। नगर परिषद में पालतू कुत्तों का पंजीकरण होना चाहिए। ताकि शहर में गंदगी फैलाने और अगर किसी व्यक्ति को यह कुत्ते नोचते हैं तो मालिक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सके। वहीं आवारा कुत्तों के खिलाफ भी पशुपालन विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद हमीरपुर के ईओ अक्षित गुप्ता ने कह कि नगर परिषद में अभी तक पालतू कुत्तों के पंजीकरण की कोई व्यवस्था नहीं है, लेकिन आठ दिसंबर के बाद नगर परिषद की बैठक में इस मुद्दे पर कार्रवाई की जाएगी। पशुपालन विभाग के साथ मिलकर आवारा कुत्तों की नशबंदी के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें