फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुबह-शाम की ठंड ने बढ़ाई गर्म कपड़ों की मांग, मैहरे बाजार में बढ़ी रौनक

Fri, 13 Nov 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मैहरे बाजार में स्थित एक दुकान में खरीदारी करते ग्राहक। संवाद - फोटो : ARchive
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने के साथ ही मैहरे बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू हो गई है। मौसम में बदलाव का असर अब बाजारों में भी दिखने लगा है।
विज्ञापन

सर्दियों के सीजन को देखते हुए दुकानदारों ने गर्म सूट, स्वेटर, जैकेट, हॉफ जैकेट सहित अन्य गर्म कपड़ों की विभिन्न वैरायटी का पर्याप्त स्टॉक जुटा लिया है।
बाजार में खरीदारी के लिए पहुंच रहे ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार गर्म कपड़े खरीद रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार हॉफ बाजु जैकेट की कीमत 500 रुपये से शुरू है, जबकि स्वेटर 400 रुपये में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्राहकों के लिए अलग-अलग डिजाइन, रंग और वैरायटी में सर्दियों के कपड़े उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि दिन के समय अभी धूप निकल रही है, लेकिन सुबह और शाम को ठंड बढ़ने के कारण लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है।
शुरुआती दिनों में ही बाजार में ग्राहकों की रुचि बढ़ने लगी है। दुकानदारों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ गर्म कपड़ों की मांग बढ़ेगी और कारोबार में भी तेजी आएगी।

-
ग्राहक दुकान में आकर खरीदारी कर रहे हैं। अभी तो बिक्री कम है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कारोबार बेहतर होगा। -सुमित भाटिया, दुकानदार मैहरे
विज्ञापन

दुकान में कम कीमत पर बढ़िया कपड़े उपलब्ध हैं। ग्राहकों को आवश्यकता के अनुसार गर्म कपड़े उपलब्ध करवाएं जा रहे हैं। -दीपक, दुकानदार, मैहरे
पर्याप्त मात्रा में कपड़े उपलब्ध हैं। लोगों को बेहतर उत्पाद दे रहे हैं। जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, कारोबार भी रफ्तार पकड़ेगा। -सुनील, दुकानदार हमीरपुर

मैहरे बाजार में स्थित एक दुकान में खरीदारी करते ग्राहक। संवाद- फोटो : ARchive

मैहरे बाजार में स्थित एक दुकान में खरीदारी करते ग्राहक। संवाद- फोटो : ARchive

मैहरे बाजार में स्थित एक दुकान में खरीदारी करते ग्राहक। संवाद- फोटो : ARchive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें