फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर चौगान की खूबसूरती पर बदहाली का ग्रहण, बैरिकेड्स टूटे, जगह-जगह बिखरी गंदगी

Fri, 13 Nov 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
-गौरव कटोच,स्थानीय निवासी। - फोटो : ARchive
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। शहर की ऐतिहासिक पहचान सुजानपुर चौगान इन दिनों बदहाली का शिकार है। कभी खेलकूद, सैर-सपाटे और सांस्कृतिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र रहा यह मैदान अब दोपहिया वाहनों की आवाजाही और गंदगी की समस्या से जूझ रहा है।
विज्ञापन

प्रवेश मार्गों पर लगाए गए लोहे के बैरिकेड्स टूटने से वाहन चालक बेरोकटोक मैदान में प्रवेश कर रहे हैं। वहीं, जगह-जगह बिखरा कूड़ा इसकी सुंदरता को भी प्रभावित कर रहा है।
चौगान में वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए प्रशासन और नगर परिषद की ओर से प्रवेश मार्गों पर लोहे के बैरिकेड्स लगाए गए थे, लेकिन देखरेख के अभाव में ये क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इसका फायदा उठाकर दोपहिया वाहन चालक सुबह से देर शाम तक मैदान में मोटरसाइकिल और स्कूटी दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

इससे यहां सैर करने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और खेलने वाले बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। मैदान में गंदगी की समस्या भी लगातार गंभीर होती जा रही है। कुछ लोग और आसपास के दुकानदार चौगान में ही कूड़ा-कचरा फेंक रहे हैं।
इसके चलते जगह-जगह प्लास्टिक की थैलियां, खाली बोतलें और अन्य कचरा जमा हो गया है। गंदगी और दुर्गंध के कारण लोगों को मैदान में बैठने और सैर करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कोट्
चौगान के क्षतिग्रस्त बैरिकेड्स की जल्द मरम्मत करवाई जाएगी। उन्हें नए सिरे से लगाया जाएगा, ताकि वाहनों का प्रवेश रोका जा सके। परिसर में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ भी सख्ती बरती जाएगी। -हर्षित शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सुजानपुर

चौगान में दोपहिया वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। टूटे बैरिकेड्स के कारण कोई भी वाहन आसानी से मैदान में प्रवेश कर जाता है। इससे यहां घूमने आने वाले लोगों को परेशानी होती है। -गौरव कटोच, स्थानीय निवासी

चौगान में सुबह और शाम को काफी लोग सैर करने पहुंचते हैं। इस दौरान तेज रफ्तार से गुजरते दोपहिया वाहन बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा बन रहे हैं। प्रशासन को वाहनों की आवाजाही रोकनी चाहिए। -शशि ठाकुर, स्थानीय निवासी

ऐतिहासिक चौगान में जगह-जगह प्लास्टिक की थैलियां, खाली बोतलें और अन्य कचरा पड़ा रहता है। इससे मैदान की सुंदरता खराब हो रही है। नगर परिषद को नियमित सफाई की व्यवस्था करनी चाहिए। -गौरव मेहरा, स्थानीय निवासी

चौगान शहर की पहचान है। इसकी देखरेख करना सभी की जिम्मेदारी है। लोगों को यहां कूड़ा नहीं फेंकना चाहिए और नगर परिषद को नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए। -विनय स्याल, उपाध्यक्ष, नगर परिषद सुजानपुर टीहरा

-गौरव कटोच,स्थानीय निवासी।- फोटो : ARchive

-गौरव कटोच,स्थानीय निवासी।- फोटो : ARchive

-गौरव कटोच,स्थानीय निवासी।- फोटो : ARchive

-गौरव कटोच,स्थानीय निवासी।- फोटो : ARchive

-गौरव कटोच,स्थानीय निवासी।- फोटो : ARchive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें