फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पेपर ब्लॉक कार्य का विधायक ने किया निरीक्षण

Sat, 23 Nov 2024 02:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जाहू बाजार में पेबर ब्लॉक लगाने के कार्य का निरीक्षण करते हुए भोरंज विधायक सुरेश कुमार। स्रोत :
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने जाहू बाजार में शिव मंदिर से जाहू बाईपास को जोड़ने वाली सड़क पर लग रहे पेबर ब्लॉक कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य में गुणवत्ता लाने तथा समयसीमा पर कार्य को पूर्ण करके के आदेश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर पानी की निकासी की समस्या के लिए लोक निर्माण विभाग को भूमिगत नालियां बनाने के आदेष दिए। पेबर ब्लॉक लगाने पर करीब 15 लाख रुपये खर्च किये जा रहे हैं। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र की ग्रामीण सड़कों पर चार करोड़ 33 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। बीते दो सालों में भोरंज क्षेत्र में सड़क सुधार और निर्माण पर प्रदेश सरकार ने लगभग 250 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस अवसर पर भोरंज ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष राजीव लाल मैहर, लोक निर्माण जाहू अनुभाग के कनिष्ठ अभियंता मनोज शर्मा, पूर्व प्रधान चमन लाल शर्मा, राजन कपिल, डॉ. गौरी सागर भारद्वाज, लक्की शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें