मेवा उत्सव का उद्घाटन करते विधायकब सुरेश कुमार। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
जाहू(हमीरपुर)। तीन जिलों के संगम स्थल जाहू में सात दिवसीय ऐतिहासिक मेवा उत्सव शुक्रवार को आरंभ हुआ। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने स्थानीय पंचायत कार्यालय से उत्सव स्थल तक निकाली झंडा यात्रा की अगुवाई कर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मेवा उत्सव का शुभारंभ किया।
इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूहों और अन्य संस्थाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि इस बार मेवा उत्सव में कई नई गतिविधियां जोड़ी गई हैं और इसे भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है।
उद्घाटन अवसर पर कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, एसडीएम शशिपाल शर्मा, एएसपी लालमन शर्मा आदि उपस्थित रहे।