फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में आज से शुरू होगी मिड-डे मील योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के प्राथमिक और माध्यमिक सरकारी स्कूलों में बुधवार 2 मार्च से मिड-डे मील योजना पुन: चालू होगी। पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के 28710 विद्यार्थियों को कोरोनाकाल के बाद पहली बार भोजन परोसा जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने कोरोना नियमों का पालन करते हुए सभी स्कूलों में एसओपी की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक संजय ठाकुर ने बताया कि जिलाभर में 416 प्राइमरी, 116 माध्यमिक स्कूल हैं। जिले के सभी प्राइमरी, माध्यमिक स्कूलों के हेडमास्टरों, सीएचटी टीचरों को मिड-डे मील योजना को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। कोरोना नियमों को ध्यान में रखकर ही इस योजना का भोजन पकाया जाएगा। मिड-डे-मील को लेकर वर्करों को पहले ही एक दिवसीय कार्यशाला में ट्रेनिंग दी जा चुकी है।
बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ही 10 मिनट के अंतराल में कक्षा अध्यापक की उपस्थिति में ही मिड-डे मील परोसा जायेगा। इससे पूर्व कोरोना संक्रमण के कारण गत दो वर्षों तक स्कूलों में छात्रों को मिड-डे मील योजना के अंतर्गत भोजन की जगह राशन दिया जा रहा था। स्कूल खुलने के बाद अब मिड-डे मील योजना में भोजन दिया जाएगा। जिसके लिए विभाग ने मंगलवार को सभी स्कूलों में सैनिटाइजेशन, रसोईघर की सफाई और बर्तनों को साफ करवाने का कार्य करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें